Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaजिले मे बढ़ने लगे संक्रमण के रोगी, बच्चों मे दिख रहा है...

जिले मे बढ़ने लगे संक्रमण के रोगी, बच्चों मे दिख रहा है सबसे ज्यादा असर

अवधनामा संवाददाता

जिला चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती

अयोध्या। मौसम बदलते ही संक्रमण रोग ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया हैं। इन दिनों सरकारी अथवा निजी अस्पतालों मे सर्वाधिक मरीज पेट दर्द, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीजों की भरमार हो गयी हैं सरकारी अस्पताल जिसमें अकेले जिला चिकित्सालय की ओपीडी मे तैनात एकमात्र फिजीशियन के पास ओपीडी मे रोजाना 40 से 50 मरीज आ रहें जिसमें से करीब एक दर्जन मरीजों को भर्ती करना पड़ता हैं तो वहीं बाल रोग विभाग की बात करें तो जिला चिकित्सालय के पास तीन बाल रोग विशेषज्ञ हैं जो ओपीडी मे करीब डेढ़ सौ मरीजों की ओपीडी करते हैं इसमें से भी करीब एक दर्जन बच्चों का इलाज भर्ती कर किया जा रहा हैं। वहीं रविवार के दिन ही केवल संक्रमण के ही आधा दर्जन बच्चे भर्ती किये गये जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई गयी। बच्चा वार्ड मे भर्ती मरीजों मे आने वाले दो बच्चों मे एक की हालत काफ़ी नाजुक बताई गयी जिसे रेफर कर दिया गया। अन्य भर्ती बच्चों मे 6 वर्षीय नेहा पुत्री राकेश चौरसिया निवासी करम अली का पुरवा सहादतगंज को डायरिया की शिकायत हैं, अर्पिता यादव पुत्री राधेश्याम यादव साढ़े चार वर्ष निवासी दयाल दुबे का पुरवा थाना पूराकलन्दर 3 वर्षीय अलंकृत दूबे पुत्र संदीप दूबे निवासी मोहम्मदपुर थाना खंडासा को तेज बुखार आने की शिकायत हैं जिनकी हालत नाजुक द हुये उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं। इसपर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० शिशिर श्रीवास्तव ने बताया की हमारे पास इन दिनों संक्रमण रोग से पीड़ित बच्चे ज्यादा आ रहें हैं जिनकी हालत देखते हुये उन्हें उसी हिसाद से इलाज किया जा रहा हैं। उन्होंने हमारे पास सभी दवाये पर्याप्त हैं लेकिन कुछ दवाये जो जल्द आराम देने मे फायदेमंद हैं उसे लगाने वाले प्रसिशित स्टॉफ की कमी के चलते मरीज को नहीं लिखी जा सकती हैं अन्यथा हमें किसी मरीज को रेफर करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular