Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeपार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करे : लालजी यादव

पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करे : लालजी यादव

सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी त्रस्त है : चमन आरा राईनी
बांसी सिद्धार्थनगर। कस्बे में स्थित समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी बांसी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करे और आगामी विधानसभा चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार से समाज का हर वर्ग हलाकान है। महंगाई चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, पढ़ाई काफी महंगी हो गई है। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए देश और समाज को तोड़ने का काम कर रही है। इनका उद्देश्य संविधान बदलना है। इनके इस मंसूबे को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि  पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव गांव, घर घर जाकर पार्टी की नीतियों व रीतियों को जन जन तक पहुंचाए। नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी त्रस्त है। इस सरकार में गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है। पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है। यह सत्ता के बल से मनमानी कर रहे हैं जिससे यहां का वंचित समाज काफी परेशान है। बैठक को कृष्ण कुमार त्रिपाठी, तुफैल अहमद आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बुद्धिराम प्रजापति, के सी त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, शाकिर अली, राधेश्याम जायसवाल, पवन यादव, कपिलदेव, रिजवान अहमद सब्बू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular