Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiतेंदुए की आमद से गांवों में दहशत का माहौल, काम्बिंग जारी 

तेंदुए की आमद से गांवों में दहशत का माहौल, काम्बिंग जारी 

अवधनामा संवाददाता
हैदर गढ़ बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव शरीफाबाद में तेंदुआ की मौजूदगी की आशंका से दहशत फैल गई। स्थानीय नागरिकों व किसानों में डर का माहौल व्याप्त हो गया।
लोगों का कहना है कि तेंदुए ने एक बंदर का भी शिकार किया है। जिसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में जंगल में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग को अज्ञात जंगली जानवर की सूचना मिलते ही क्षेत्र के वन दरोगा अनुज सिंह अपनी टीम के साथ हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शरीफाबाद के जंगल में पहुंचे। जहां पर बीती देर रात तक उन्होंने पूरे जंगल में कांबिंग किया लेकिन अज्ञात जंगली जानवर का कोई पता नहीं चला। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए भी सलाह दी है। साथ ही वन दरोगा अनुज सिंह ने बताया कि अभी तक जंगली जानवर का कोई पता नहीं चल पाया है। जो पदचिन्ह मिले हैं उन्हें उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। साथ ही जंगल में कांबिंग लगातार जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular