Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homekhushinagarबाल दिवस के रूप में मनाया गया पण्डित नेहरू का जन्मदिन

बाल दिवस के रूप में मनाया गया पण्डित नेहरू का जन्मदिन

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। जेपी इण्टरमीडिएट कालेज कप्तानगंज में बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू को याद किया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में पंडित नेहरू का विशेष योगदान रहा है। बच्चों से अत्यधिक स्नेह के कारण उन्होंने अपना जन्मदिन देश के बच्चों को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि किसी भी देश और समाज का भविष्य बच्चों से ही निर्मित होता है। आज के बच्चे कल के नागरिक हैं अतः आधुनिक युग में बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनके अन्दर संस्कार का विकास भी आवश्यक है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 21 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र मोहित गुप्ता को बिजनेस डेवलपमेंट एक्सुकेटिव के पद पर चयन होने पर श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विगत दिनों दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में मोहित का चयन 7.30 लाख रू के पैकेज पर हुआ था। कार्यक्रम में बच्चों को टाॅफी भी वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन चन्दन कुमार गोंड ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम नारायण पाण्डेय, जयराज सिंह, रणजीत सिंह, सगीर अहमद, मुकेश कुमार, अफरोज आलम, जनार्दन मद्धेशिया, मेहताब आलम, केएन शर्मा, परदेशी प्रजापति, अखिलेश सिंह, प्रभुनाथ कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा,ईश्वरचंद, कन्हैया राय, सुनील कुमार, विजय कुशवाहा, मोहम्मद शायम आजमी, रितेन्द्र यादव, गिरिजा प्रजापति, ताहिरा बानो, लक्ष्मी सिंह, विनोद यादव, पवन यादव सहित अनेक अध्यापक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

बाल दिवस पर एन0 ए0 पब्लिक स्कूल में हुए विविध कार्यक्रम

मोतीचक, कुशीनगर। विकास खंड मोतीचक के झांगा बाजार स्थित एन0 ए0 पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के पकवान ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय के प्रबंधक रिजवान आलम तथा विशिष्ट अतिथि संस्थापक इसरत खां ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सोनी चौरसिया ने किया।

पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रबंधक रिजवान आलम ने कहा कि भारत में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत ही प्रेम था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। उन्हें लोग भारत का भविष्य मानते थे। स्कूल में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगोली व प्रदर्शनी लगाया गया था था जिनका सभी अतिथियों ने निरीक्षण कर छात्रों के कुशल कारीगरी को सराहना की गई। क्विक प्रतियोगिता में विद्यालय के विजेता छात्रों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर शैलेंद्र, प्रदुमन, सत्येंद्र, चंदन, उमेश, दुर्गेश, निरमा, मंजू, रेशमा, हसीबुन, चांदनी, प्रियंका, रजनी, शिबू, अंजलि, सरिता, सोनी, माधुरी, ब्यूटी, सांची, पूर्व प्रधान रामप्रवेश सिंह आदि शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular