Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeजनपद में आस्था व निष्ठा के साथ मनाया गया पं जवाहर लाल...

जनपद में आस्था व निष्ठा के साथ मनाया गया पं जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन

जनपद के जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के 135 वां  जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से आस्था व निष्ठा के साथ मनाया गया।इस दौरान उन्होंने जनपद के मुख्यालय स्थित जिलापंचायत परिसर के नेहरू पार्क में पहुँचकर
पं 0 जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके आदेशो पर देश को परमवैभव के क्षतिज पर स्थापित करने का संकल्प लिया।इस दौरान जिला अध्यक्ष हिमांशु सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रेजो की गुलामी की जंजीरों से जब हमारा देश आजाद हुआ तो राष्ट्र   तंगहाली साधन विहीन की स्थितियों से गुजर रहा था उस समय पं0 जवाहर लाल नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगो को रोजगार देने के लिए कारखानों का निर्माण कराया ताकि लोगो को रोजी रोटी चल सके ।तो वही किसानों के पास खेती करने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नही थे,सूखा होने से व पानी के पर्याप्त साधन नही थे जिस कारण पानी के अभाव में किसान खेती की बुबाई नही कर पाते थे।किसानों को समृद्ध बनाने के लिए व पानी की पूर्ति के लिए सर्वप्रथम नहरों का जाल बुना जिससे किसानों को भरपूर पानी उपलब्ध करा हरित क्रांति की आधार शिला रखी।
कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है अगर हमारे देश का किसान अगर सम्पन्न होगा तो देश अपने आप ही विकसित हो जाएगा।इस दौरान मोहन चौबे (पीसीसी) ,संजय वीर लोधी ( डीसीसी),लष्मीकांत त्रिपाठी,संतोष धुरिया,गंगाराम अनुरागी,योगेंद्र निसाद, संतोष शुक्ला, बालेन्द्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular