Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeEntertainment28 साल बाद फिर रोएगा पाकिस्तान, बॉर्डर पर दहाड़ते दिखे वरुण धवन...सनी...

28 साल बाद फिर रोएगा पाकिस्तान, बॉर्डर पर दहाड़ते दिखे वरुण धवन…सनी पाजी भी होंगे साथ

28 साल बाद जब मेकर्स ने फिल्म बॉर्डर के सीक्वल की घोषणा की थी, तो फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई थी। सनी देओल की सेना में इस बार शामिल होने वाली सिपाही दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी हैं। सनी देओल के बाद अब हाल ही में वॉर ड्रामा फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जो बहुत ही धांसू है।

‘संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…’, बॉर्डर फिल्म का ये गाना आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। 1997 में रिलीज फिल्म में सुनील शेट्टी से लेकर अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ सहित कई सितारे देश की सरहद पर तैनात होकर भारत की रक्षा करते हुए नजर आए थे।

28 साल बाद भी इस फिल्म का हर सीन दर्शकों को याद है। जब 2024 में मेकर्स ने इस फिल्म की घोषणा की थी, तो हर किसी के चेहरे पर एक अलग खुशी लौट आई थी। बॉर्डर 2 में सनी देओल के लुक के बाद मेकर्स ने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। उन्होंने वॉर ड्रामा फिल्म से अब वरुण धवन का पहला लुक भी रिलीज कर दिया है, जोकि बहुत ही प्रॉमिसिंग है।

देश की रक्षा में तत्पर दिखे वरुण धवन

बॉर्डर 2 के निर्माता टी-सीरीज ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोस्ट अवेटेड फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में सेना की वर्दी में हाथ में बंदूक थामे और दुश्मनों का खात्मा करने के लिए आगे बढ़ते हुए मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में वरुण धवन ने जान फूंक दी है।

वॉर ड्रामा फिल्म से इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “बॉर्डर उसका फर्ज है और भारत उसका प्यार”। इस पोस्टर को देखकर ही फैंस की एक्साइटमेंट इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब फैंस ट्रेलर के इंतजार में हैं।

कब रिलीज होगी सनी देओल की बॉर्डर 2

मेजर होशियार सिंह दहिया बने वरुण धवन का फर्स्ट लुक दर्शकों को पसंद आ रहा है या फिर नहीं, इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “1000 करोड़ लोडिंग है बॉर्डर 2, वरुण धवन सर ग्रेट लुक”। दूरे यूजर ने लिखा, “ऑल द बेस्ट, एक्शन के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “देख लेना बॉर्डर 2 सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी”।

आपको बता दें कि वरुण धवन का फिल्म में किरदार रियल लाइफ से बेस्ड हैं। कर्नल होशियार सिंह दहिया, एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। सनी देओल-वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस वीक में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular