उरई (जालौन)।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन एवं पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोशिएशन के संयुक्त तत्वाधान में उरई से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक वन्देभारत ट्रेन चलवाए जाने के संबंध में कैप्टन अखिलेश नगायच एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में उरई रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक श्री एस के खरे को ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि हमारे जिला जालौन को सैनिकों के नाम से जाना जाता है जहां के सैकड़ो जाबांज वीर सपूत सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अभी तक अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को निछावर किया है। आज भी हमारे जिले के हजारों सैनिक देश की सीमा की रक्षा अपनी जान की बाजी लगाकर कर रहे हैं।
लेकिन हमारे जिले से अभी तक कोई भी ट्रेन देश की राजधानी नई दिल्ली तक सीधी नहीं जाती है जिससे सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवारों के साथ साथ जिले के आम जनमानस को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महोदय से निवेदन है कि हमारे जिले के लिए देश की राजधानी दिल्ली से उरई रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए। जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो सके। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की डायरेक्ट ट्रेन होने से जिले के उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। जिससे जिले की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
ज्ञापन देने वालों में कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ कैप्टन छेदा सिंह, कैप्टन संतोष कुमार रैकवार, हवलदार जितेन्द्र सिंह सरदार, हवलदार अमर सिंह पाल, नायब सूबेदार बृजलाल चौधरी, नायब सूबेदार रामबाबू राठौर, हवलदार रामशरण शर्मा, हवलदार लल्लन सिंह, पेटी अफसर सौरभ अवस्थी, सूबेदार राम लखन राठौर, हवलदार रामनारायण चतुर्वेदी, हवलदार जसवीर सिंह, सूबेदार मुक्ता प्रसाद, हवलदार कमलेश कुमार, हवलदार गोविंद सिंह, सूबेदार वीर सिंह, नायब सूबेदार रामकृपाल सिंह, हवलदार राजेंद्र कुमार, सूबेदार बीपी सिंह, पेटी अफसर राम शंकर , सूरदास राम जी सिंह जादौन हवलदार ओम नारायण प्रजापति शहर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं व्यापार मंडल के प्रदीप द्विवेदी संजीव सिपोलिया जी रमेश यादव श्रीमती सरिता गुप्ता श्रीमती विनीता कुशवाहा, हिरदेश पटेल, शिवदयाल गुप्ता दिनेश कुमार एवं अन्य व्यापारी फौजी भाई उपस्थित रहे।





