Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhकाव्य गोष्ठी का आयोजन

काव्य गोष्ठी का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

बरदह,आजमगढ़। स्थानीय अशोक भगत विद्यालय पर शुक्रवार को लोकायन संस्कृति न्यास आजमगढ़ के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे आजमगढ़ , मऊ , व जौनपुर जनपद के कवियों ने भाग लिया । समाज के ज्वलंत मुद्दों , शिक्षा , और सामाजिक एवं पारिवारिक विषयों से सम्बंधित काव्यों को पढ़ा । जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता व विद्वत जन भाव विभोर हो गए , अनिल कांत रॉय , छोटे लाल ,और कवियत्री सुनीता की पंक्तियों की लोंगो ने काफी सराहा। इस अवसर पर , बालेदीन बेसहारा ,राजेश्वर ,रविंद्र यादव ,राजनाथ रॉय,दीपक रानी , चंद्रेश राम , अरविंद कुमार आदि समेत क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रभु नाथ सिंह मयंक एवम संचालन कमला सिंह तरकश ने किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular