Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhविश्व मात्स्यिकी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। राजकुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि विश्व मात्स्यिकी दिवस है। जिसके उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कार्यालय प्रांगण में किया गया। जिसमें मत्स्य एक्टीविटीज में शामिल लोग उपस्थित हुए।
मत्स्य पालन की प्रत्येक एक्टीविटीज़ में शामिल लोगों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। आज विचार गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित मत्स्य पालकों को देश की खाद्यान कड़ी में एक विशेष योगदान की प्रेरणायुक्त चर्चा की गई। विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं मछुआ दुर्घटना बीमा आदि योजनाएं प्रमुख रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ज्योति प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा, लालगंज, श्री दिब्यमान उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, लालगंज, श्री अवनीश राय संयोजक जिला कार्यालय निर्माण विभाग द्वारा भाग लिया गया एवं उपस्थित किसानों को सम्बोधित किया गया।
इस अवसर पर मत्स्य पालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular