Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeजोन के समस्त जनपदों के मानिटरिंग सेल कार्यशाला का आयोजन

जोन के समस्त जनपदों के मानिटरिंग सेल कार्यशाला का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सिद्धार्थनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के आदेश के क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में गोरखपुर जोन के समस्त जनपदों के मानिटरिंग सेल प्रभारी व एक-एक भिज्ञ कर्मी के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
एसपी द्वारा न्यायालय के कार्यो में तेजी लाने व पैरवीकार, सहायक पैरवीकार तथा जनपद के न्यायालय के प्रत्येक कोर्ट में एक-एक केस मानिटरिंग पैरवीकार नियुक्त कराने, ज्यादा से ज्यादा सजा कराने तथा न्यायालय द्वारा जारी प्रोसेस को गूगल सीट में भर कर अद्यतन करने आदि के संबन्ध में विस्तार पुर्वक जानकारी दी गयी। कार्यशाला में मानिटरिंग सेल प्रभारी सिद्धार्थनगर निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, गोरखपुर जोन के समस्त जनपदों से मानिटरिंग सेल प्रभारी व एक-एक कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular