Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeऑपरेशन व्हाइट पाउडर: 720 ग्राम चरस के साथ पांच तस्कर दबोचे

ऑपरेशन व्हाइट पाउडर: 720 ग्राम चरस के साथ पांच तस्कर दबोचे

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। जनपद की विभिन्न थाना पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से आठ चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 720 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण में नशे के स्मगलर व मादक पदार्थ के विक्रेताओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। थाना चिलकाना पुलिस ने अभियुक्त रवि पुत्र शम्भू लाल निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना व अरविन्द पुत्र स्व. रतिराम निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना को 170 ग्राम अवैध चरस व एक मोटर साईकिल डिस्कवर सहित गिरफ्तार किया गया। थाना बेहट पुलिस ने ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त आजम पुत्र नाजिम निवासी ग्राम पथरवा थाना बेहट व राशिद पुत्र अनवर निवासी ग्राम पथरवा थाना बेहट व मुनव्वर पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम पथरवा थाना जनपद सहारनपुर को 550 ग्राम नाजायज चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular