Sunday, August 10, 2025
spot_img
Homekhushinagarशिक्षित मां एवं बेटी ही सभ्य व शिक्षित समाज का निर्माण कर...

शिक्षित मां एवं बेटी ही सभ्य व शिक्षित समाज का निर्माण कर सकती है : डीएम

अवधनामा संवाददाता

नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण हेतु जागरूकता जरूरी : डीएम

मिशन शक्ति फेज 4.0 : मेगा इवेंट में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुशीनगर। मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर, यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन तथा दहेज हिंसा आदि की पीडित महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तंत्र सुझावों तथा सहायता हेतु मेगा इवेंट “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” विभिन्न विद्यालयों से आई हुई छात्राओं, सीएचसी, पीएचसी के स्टाफ नर्सों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं, महिला कांस्टेबल आदि के साथ संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अतुलनीय है। उनका योगदान समाज के निर्माण में सबसे ज्यादा है। ऋग्वेद की ऋचाओं की चर्चा करते हुए गार्गी, लोपामुद्रा विदुषियों के योगदानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा वैदिक काल से ही महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है। आज अभिनव भारत के निर्माण में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन हेतु प्रत्येक महिलाओं को शिक्षित होना अनिवार्य है क्योंकि शिक्षित माता एवं बेटियां ही सभ्य व शिक्षित समाज का निर्माण करती है तथा इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का समय महिलाओं के लिए सकारात्मक है एवं अपार संभावनाओं से भरा हुआ हैं। आप सभी शिक्षा के माध्यम से प्रतिभा को दिखाते हुए अवसरों को ग्रहण करें और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का संकल्प लें। कार्यक्रम को डीडीओ कल्पना मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने संबोधित किया।

विभिन्न सवालों का डीएम ने दिया जवाब

महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत लगभग ढाई घण्टे तक चले संवाद कार्यक्रम में विभिन्न छात्राओं, शिक्षिकाओं, महिला सिपाहियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्टाफ नर्सों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घरेलू हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि से जुड़े अपने प्रश्न जिलाधिकारी के समक्ष पूछे, जिसका जिलाधिकारी ने सहजता से उन्हे समझाते हुए उत्तर दिया। इसी क्रम में शकुंतला इंटरमीडिएट कॉलेज रविंद्र नगर की कक्षा 11 वी की छात्रा अनुराधा पांडेय ने जब प्रश्न पूछा तो तत्काल जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपने बगल में बैठा कर उसका मनोबल बढ़ाते हुए प्रश्नों को गंभीरता से सुना। कक्षा 11वी की छात्रा अनुराधा पांडेय ने अपने मन में उठे प्रश्नों यथा नारी महत्वकांक्षा, नारी की सुरक्षा, सम्मान, इच्छाएं व माता पिता की इच्छाओं, बेटा बेटी में हो रही असमानताओं के संबंध में पूछा, जिसका जिलाधिकारी ने सहजता एवं विनम्रता के साथ उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा सभी अपने घर से महिलाओं के सम्मान की शुरुआत करनी चाहिए।

योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन 1098, 112,1090, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular