Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeसभी बूथों पर पौधारोपण के साथ ही एक पेड़ मां के नाम...

सभी बूथों पर पौधारोपण के साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

सुल्तानपुर।जनपद में पल्लवी सिंह मंडल उपाध्यक्ष मंडल कटका में सभी बूथ प्रभारियों के साथ पौधारोपण किया।उन्होंने प्रत्येक बूथों पर 10 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पल्लवी सिंह मंडल उपाध्यक्ष ने कटका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। मंडल कटका के बूथ संख्या 99 रतनपुर,बूथ संख्या 100और बूथ संख्या 101, ग्राम पंचायत सैंदपुर बूथ संख्या 102 बासौडी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।पल्लवी सिंह मंडल उपाध्यक्ष ने अपने सभी बूथ के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें। प्रत्येक बूथ पर 10 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।उक्त मौके पर वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रवेश निषाद, बाबूराम निषाद, जियालाल निषाद, मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular