Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeजमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में 1 को थाना सदर...

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में 1 को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

आगरा। धोखाधड़ी के मामले में 1 अभियुक्त को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दरअसल 3 मार्च 2025 को वादिया द्वारा थाना सदर बाजार पर सूचना दी गयी कि वादिया द्वारा दिनांक-21 जनवरी 2013 को किशन सिंह व कपूर चन्द पुत्रगण सुम्मेरा निवासी रोहता, आगरा से बालाजी गोकुलम मौज रोहता में एक प्लाट खरीदा था। वादिया के यहां कमीशन पर काम करने वाले मनोज जाटव पुत्र चरण सिंह निवासी सेमरी देवरी रोड आगरा को उक्त प्लाट की जानकारी थी। मनोट जाटव उपरोक्त ने किशन सिंह से एक मुख्तारनामा करवा लिया, मुख्तारनामा करवाने के वाद मनोज जाटव द्वारा उक्त जमीन पर 3 प्लाट बेच दिये गये। मनोज जाटव, किशन सिंह व कपूर चन्द्र उपरोक्त द्वारा षडयन्त्र कर वादिया के साथ धोखाधड़ी की गयी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वादिया के साथ धोखाधड़ी की घटना करने में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सदर बाजार पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी व दबिश दी जा रही थी। वही मंगलवार को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त किशन सिंह उर्फ किशन लाल पुत्र सुम्मेरा निवासी कांशीराम आवास शास्त्री पुरम गायत्री चौराहा थाना सिकन्दरा, आगरा घर पर मौजूद मिला, पुलिस द्वारा अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि 4 मार्च 2025 को अभियुक्त मनोज कुमार जाटव पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट सेमरी देवरी रोड़ थाना ताजगंज कमिश्नरेट आगरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं अभियुक्त कपूर चन्द्र पुत्र सुम्मेरा निवासी रोहता, आगरा पूर्व से ही दूसरे अभियोग में जेल में है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular