भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न 

0
78

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी कार्यलय अयोध्या में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ अयोध्या के लोकप्रिय सांसद लल्लू सिंह  ने किया उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों में आयोजित किया गया, प्रशिक्षण वर्ग को सांसद लल्लू सिंह बाँके मणि त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।  पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि शर्मा ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग मे प्रमुख रूप से डॉ० विवेक सिंह मोनू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अनुराग त्रिपाठी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अमन सिंह सार्थक तिवारी महानगर, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, गौरव सिंह, नितिन पांडेय, अश्वनी गुप्ता, विकास गुप्ता, अभिलाष पांडेय, तुषार तिवारी, शुभेंदु राम सिंह आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here