Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंजय गांधी पॉलिटेक्निक में आयोजित हुआ एक दिवसीय रोजगार मेला

संजय गांधी पॉलिटेक्निक में आयोजित हुआ एक दिवसीय रोजगार मेला

बुधवार को संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 220 लोगों ने प्रतिभाग किया। 144 लोगों का सेवायोजन हुआ। मेले में बैंको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं बुसान प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभागियों को सेवायोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य रामरतन जी द्वारा की गई।
 संस्था के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अधिकारी फैजान अहमद ने बताया कि  अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर के छात्रों ने इस मेले में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 24 छात्रों का चयन जिंदल स्टील में हुआ।  जिला सेवायोजन अधिकारी अधिकारी अनुपमा रानी,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी अजय सिंह व जगदीशपुर आई टी आई के प्रभारी देवेश  द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित पूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। संस्था के प्रधानाचार्य राम रतन ने इस मौके पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular