Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiग्राम पंचायत अदलगंज में एक दिवसीय पशु शिविर/मेला का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत अदलगंज में एक दिवसीय पशु शिविर/मेला का आयोजन किया गया।

अवधनामा संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र बुधवार को ग्राम पंचायत अदलगंज में राजकीय पशु चिकित्सालय द्वारा एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर /मेला का आयोजन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अदलगंज अशोक कुमार मौर्य द्वारा उद्घाटन एवं पूजन कर प्रारंभ किया गया उक्त आयोजन में पशु पालकों को पशु संबंधित विभागीय समस्त योजनाओं जैसे पशुधन बीमा, हैंगिंग ,टीकाकरण ,कृत्रिम गर्भाधान ,बाध्याकरण, सरल बैकयार्ड, मुर्गी एवं सुकर पालन के विषय में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा शिविर में आए समस्त पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। उक्त शिविर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ ए.के.सिहं, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ कमलेश कुमार, डॉ दिनेश कुमार, डॉ के.के.कमल एवं प्रभारी अधिक्षक सुभाष चंद्र,अमलेश कुमार एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन डॉ विकास चौधरी पशु चिकित्सा अधिकारी जुगैल की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular