Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurविश्व णमोकार दिवस पर जैन मंदिरों में हुई महामंत्र की गूंज

विश्व णमोकार दिवस पर जैन मंदिरों में हुई महामंत्र की गूंज

ललितपुर। अहिंसा के प्रवर्तक अन्तिम तीर्थेश भगवान महावीर जन्मोत्सव के पूर्व आज विश्व णमोकार दिवस पर जैन मंदिरों में मूलनायक वेदिका के सम्मुख श्रद्धालुओं ने महामंत्र णमोकार का पाठ कर विश्व शान्ति की कामना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नगर के पाश्र्वनाथ जैन अटा मंदिर में क्षुल्लक श्री विश्वप्रभु सागर महाराज के सानिध्य में प्रभु अभिषेक शान्तिधारा हुई। इसके उपरान्त णमोकार पाठ का शुभारम्भ हुआ।

इसके साथ ही नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती, समोवशरण मंदिर नईवस्ती, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, जैन मंदिर बाहुवलिनगर, चंद्रप्रभु जिनालय डोढाघाट, एम्ब्रोसिया जैन मंदिर, पाश्र्वनाथ मंदिर कालौनी, शान्तिनगर जैन मंदिर, पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर, श्री आदिनाथ जैन बडामंदिर के अतिरिक्त सुधासागर कन्या इण्टर कालेज में भी श्रद्धालुओं ने णमोकार महामंत्र का पाठ किया और विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना की। संयोजना में जैन पंचायत के पदाधिकारियों का योगदान रहा। गौरतलब रहे विश्व णमोकार दिवस पर मुख्य आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में जीटो के तत्वावधान में हुआ जहां प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर के सिद्धान्तो को विश्व कल्याणकारी बताते हुए णमोकार मंत्र का पाठ किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular