Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeकेंद्र में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल  पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल  पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क

अवधनामा संवाददाता

बल्दीराय,सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा के मंडल बल्दीराय में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर गांव गांव एवं घर घर भाजपा कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं एवं 9090902024 नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे हैं। मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बताया कि मंडल के सभी 85 बूथों पर पार्टी के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस महा अभियान में लगकर मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाकर लोगों से पुनः 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुमत से भाजपा सरकार लाने की अपील कर रहे हैं। मंडल प्रभारी राम नरायण उपाध्याय ने कहा कि जनता मोदी सरकार से काफी प्रभावित है, लोग स्वयं फिर से भाजपा को वोट देने की बात कह रहे हैं। जिससे साफ स्पष्ट है कि 2024 में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं है। इस मौके पर मंडल महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि, दिलीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, सुनील सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री नौशाद अली, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, मंडल मंत्री श्रीराम मौर्या, यस कुमार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular