Sunday, August 10, 2025
spot_img
HomeMarqueeसावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में लगा शिव भक्तों का...

सावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में लगा शिव भक्तों का तांता।

 

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज : प्रयागराज के यमुना के पावन तट पर विराजमान देवा दी देव महादेव मनकामेश्वर के नाम से प्राचीन शिव मंदिर स्थापित है, प्रयाग की ऐसी मानता है कि यमुना तट पर प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।यह शिव मंदिर प्राचीन काल से यमुना तट पर स्थित है जहां पर सावन माह शुरू होने से पहले भी भक्तों का ताता लगा रहता है। दूरदराज से लोग आकर भगवान शिव की आराधना यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर पर करके पुण्य के भागीदार होते हैं।
सोमवार को श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन है। वह भी सावन का सोमवार हो तो आस्था दोगुनी हो जाती है। इस बार श्रावण मास की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। जिस वजह से प्रथम सोमवार शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ना स्वाभाविक था। जयकारों के साथ जब मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ रहा था तो, व्यवस्थापकों के पसीने छूट जा रहे थे। प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर,नागवासुकी मंदिर,पडिला महादेव मंदिर,दशाश्वमेध सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।   हर कोई लोटे में जल लेकर भगवान को अर्पित करने के लिए ललायित दिखा। सुबह से ही हरहर महादेव का घोष होने लगा। बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने पूजा अर्चना की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular