स्व०रणवीर सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने आकर दी शांतियज्ञ  में आहुतियां

0
60

अवधनामा संवाददाता

(वहाज अली निहाल/मो०आमीन)
इटावा। सैफई महोत्सव और विकास खंड सैफई के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सैफई पूरी तरह गम में डूबी रही।
     स्वर्गीय की समाधि स्थल पर हर वर्ष 13 नवंबर को आयोजित होने वाला शांति यज्ञ आयोजित किया गया,जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं भी मौजूद रहे। समाधि स्थल के ठीक सामने आयोजित इस यज्ञ में उन्होंने एक घंटे तक मौजूद रहकर स्वयं भी यज्ञ कुंड में आहुतिया दी तथा स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पर्पण और माल्यार्पण किया।
   इस मौके पर स्वर्गीय रणवीर सिंह की समाधि को फूलों और गुलदस्तों से सजाया गया था और आदमकद चित्र भी रखा गया था।शांति यज्ञ प्रातः ठीक 9 बजे आरंभ हुआ।अखिलेश यादव के अलावा स्वर्गीय रणवीर सिंह के सुपुत्र पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव,धर्मेंद्र यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव’अंशुल’के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ‘अंकुर’,आर्यन यादव, स्वर्गीय की धर्मपत्नी ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, उनकी पुत्रवधू राजलक्ष्मी यादव और इटावा,मैनपुरी,फिरोजाबाद,औरैया आदि से काफी संख्या में लोग इस शांति यज्ञ में शामिल होने आए थे।
    वेद मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ जब शुरू हुआ,तो परिवार के सदस्य होने के नाते अखिलेश यादव ने अपने चाचा अभय राम सिंह यादव,राजपाल सिंह यादव आदि के साथ प्रथम आहुतियां देने के लिए तेज प्रताप सिंह के साथ यज्ञ स्थल पर बैठे।यज्ञ करीब 2 घंटे चला और आए सभी लोगों ने स्वर्गीय रणवीर सिंह को की आत्मा की शांति के लिए आहूतियां डालीं इसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया।
  अंत में स्वर्गीय के चित्र पर बारी बारी से लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।सबसे पहले बड़े भरे मन से अखिलेश यादव ने चित्र पर पुष्पर्पण किया और वह काफी देर चित्र के सामने खड़े रहे।
   स्वर्गीय रणवीर सिंह की धर्मपत्नी मृदुला यादव और पुत्र वधू राजलक्ष्मी यादव ने भी भरे मन से चित्र और समाधि पर पुष्पअर्पण किया।पुष्पांजलि का यह क्रम दिन भर चलता रहा और लोग आते रहे।
     स्वर्गीय रणवीर सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने शांति यज्ञ के बाद सैफई ब्लॉक परिसर में पहुंचकर वहां स्थापित रणवीर सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ उनकी मां  और धर्मपत्नी  भी मौजूद थी।
शांति हवन में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव,प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर यादव,बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव पूर्व सांसद मैनपुरी, अंशुल यादव,पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव,ब्लाक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव,भारत सिंह यादव ठेकेदार जिला सचिव सपा इटावा, पूर्व चेयरमैन अब्दुल नईम, सुभाष चंद्र यादव मेंबर करहल,संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, डॉ अरविंद यादव, चंदगीराम यादव, डॉक्टर के०के यादव,राजू यादव भाऊपुर,राजू यादव सैफई,पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता,टीपी मामा मैनपुरी, नितुल यादव,लाल जी दुबे, डॉ प्रशांत यादव मैनपुरी,हाजी उमर सिद्दीकी मैनपुरी, बृजमोहन राजपूत पूर्व प्रधान,प्रेम सिंह यादव प्रधान कथुआ,मंगेश यादव, लालजी दुबे, हरिओम यादव बाबा,के पी सिंह चौहान पूर्व राज्य मंत्री,कमलापति वर्मा, विकेश यादव प्रधान, बबलू यादव राजकीय ठेकेदार,सुशांत वर्मा, नीरज कुमार जैन करहल,हरिओम यादव ब्लॉक भरथना,राधेश्याम शाक्य, शील रत्न शाक्य,राजवीर सिंह यादव बाबा जी, अवधेश ठेकेदार, डॉक्टर बृजेश चंद यादव, अनुज मोंटी यादव,कमल सिंह यादव प्रधान खितौरा,डॉ रमाकांत यादव, अरुणेंद्र यादव नीलू प्रधान,मोहित यादव सैफई, विजय पाल सिंह यादव फौजी सैफई, अजेंद्र सिंह गौर प्रदेश सचिव प्रसपा, प्रदीप आढतिया, रविंद्र कुमार यादव प्रबंधक इंडेन गैस सैफई,शशि भूषण यादव,पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद,रामबाबू यादव करहल, पुष्पेंद्र यादव,राम सिंह पूर्व सांसद,सर्वेश शाक्य  पूर्व प्रत्याशी विधानसभा इटावा, प्रदीप यादव विधायक,डॉ धीरज यादव,बलवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल निगम कांटेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, रोहित यादव इटावा,महावीर सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, अनुज प्रताप यादव प्रिंसिपल,प्रमोद यादव प्रधानाचार्य,राम नरेश यादव पूर्व प्रधान, नेम सिंह यादव पीआरओ,डॉक्टर चंद्रशेखर यादव,करन सिंह चौधरी, आदेश यादव,सुमेरू जैन, प्रदीप यादव,  सीटू यादव,अमलेश यादव सहसारपुर, अरविंद यादव सेक्टर प्रभारी,डॉ रामकुमार यादव करहल,जयवीर सिंह यादव पूर्व प्रधान, धर्मेंद्र यादव राजा भैया, संतोष यादव नेताजी इटावा,ऋषभ यादव जसवंतनगर,आशीष राजपूत, अशोक यादव पूर्व मंत्री, सीता राम कश्यप,दशरथ सिंह यादव, उदय प्रताप यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, सोनू यादव सैफई,कमल कुमार गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह प्रधान नगला सुभान, राजीव यादव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू सेना,संतोष यादव तरकारा, छबीले यादव करहल, रोमी यादव करहल,बृजकुमार कुमार यादव जिला सचिव सपा मैनपुरी, नरेश चंद यादव,कृपाराम कश्यप बरौली वैदपुरा,शुभम कुमार रोमांशू,सुरेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रधान बिरौली,यतीन्द्र यादव पूर्व प्रधान, सुधीर यादव सैफई, मानिकचंद यादव चौबेपुर, ओमवीर सिंह मैनपुरी,प्रदीप यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, डॉ रमाकांत यादव, डॉ एसपी सिंह,डॉ डीके सिंह,चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा,डॉ फतेह बहादुर सिंह, विजय यादव महोबा आदि लोग मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here