Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeवशताब्दी वर्ष पर अटल जी की स्मृतियों, नीतियों व कार्यों को लेकर...

वशताब्दी वर्ष पर अटल जी की स्मृतियों, नीतियों व कार्यों को लेकर घर घर जाएं कार्यकर्ता

शाहजहांपुर।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक विषयों पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके सुशासन लोक कल्याणकारी नीतियों विकास कार्यों उनकी स्मृतियों को संकलित कर गांव गांव घर घर जाएं और जन जन को अवगत कराएं। श्रीमती रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी एक कार्यकर्ता, कवि, स्वंसेवक, प्रचारक और राजनेता के रूप में सभी देशवासियों को अनुकरणीय हैं। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक स्वंसेवक के रूप में उन्हें भी एक प्रचारक और महान शख्शियत के साथ काम करने का सुअवसर प्राप्त हुआ उनका सभी कार्यकर्ताओं से स्नेहमयी व्यवहार रहता था। डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने अटल जी से जुड़े कुछ संस्मरण सुनाए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष के सी मिश्रा ने तथा आभार महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने व्यक्त किया। बैठक में महापौर अर्चना वर्मा विधायक चेतराम पासी सलोना कुशवाहा एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता हरिनारायण गुप्ता सुधीर सिंह अनिल गुप्ता रामबरन सिंह चंदेल विजय मोहन मिश्रा आशीष गुप्ता विनय मिश्र संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular