सिद्धार्थनगर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तथा प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल, प्रदेश आई टी सेल सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार सक्सेना, मंडल अध्यक्ष बस्ती बलवंत चौधरी, मंडलीय सलाहकार वकील खान के निर्देशन में एवं जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला संयोजिका कल्पना, जिला महामंत्री संजय कर पाठक, जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में जिले के शिक्षक/कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर अपने कार्यस्थल पर कार्य करते हुए नई पेंशन योजना का विरोध जताया।
अटेवा के जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने बताया कि आज का ही दिन 1 अप्रैल 2005 ही वह मनहूस तिथि थी जिस तिथि से पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नयी अंशदायी पेंशन व्यवस्था लागू की गयी थी, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण व शोषणकारी व्यवस्था है। यह शिक्षक कर्मचारी इतिहास का वह काला दिन है, जिस दिन बुढ़ापे की लाठी सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन उनसे छीन ली गयी इसलिए यह तिथि हम सभी के लिए काला दिवस है। जिला महामंत्री संजय कर पाठक ने बताया कि हम नई पेंशन योजना की खामियों को उजागर करते हुए इसका प्रतीकात्मक विरोध करते हुए अपनी मांग को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे।
जिला प्रवक्ता आनन्द कुमार शुक्ल, संयुक्त मंत्री शेषनाथ गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष भनवापुर हिमांशु यादव, ब्लाक अध्यक्ष मिठवल मनीष कुमार दुबे, अंजना शर्मा,अभिलाष मिश्रा, वेद प्रकाश यादव, सुरेंद्र नाथ मिश्र,ब्लाक अध्यक्ष खेसरहा रघुवंशमणि पटेल, ब्लाक अध्यक्ष डुमरियागंज अमृत लाल बांसी में डॉक्टर कृष्ण कुमार उसका बाजार में सर्वेश उपाध्याय जोगिया में उत्कर्ष श्रीवास्तव लोटन में शेषनाथ गुप्ता बर्डपुर में मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी के नेतृत्व सहित सभी ब्लॉकों में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर नई पेंशन योजना के प्रति विरोध जताया।





