प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भाजपा उत्सव के रूप में मनाएगी

0
29
इटावा। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जाने वाले उत्सव अभियान के तहत शक्ति धाम मैरिज होम में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह उपस्थित रहीं।कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित करके हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि* उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं।इस दौरान किसान, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही प्रदेश सरकार की योजनाओं को पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से पार्टी प्रचारित प्रसारित करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ली थी।
दूसरी बार योगी ने 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कार्य कर रही है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुंडे माफियाओं और उपद्रवियों पर नकेल कसने का कार्य कर रही है।योगी आदित्यनाथ के सीएम रहते प्रदेश के गुंडे या तो प्रदेश छोड़ चुके है या स्वर्ग सिधार चुके है।कार्यशाला में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि यूपी सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा इटावा में 24 मार्च से 14 अप्रैल तक जनपद में जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की जा रही है।जिला स्तर पर लाभार्थी मेला आयोजित किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां आयोजित जाएगी, युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के जरिए सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित प्रसारित किया जाएगा,प्रबुद्ध वर्गों के साथ संवाद व संपर्क किया जाएगा।ग्राम स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के साथ संवाद व संपर्क किया जाएगा।
14 अप्रैल को डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय जानता पार्टी सरकार के सामाजिक न्याय व सामाजिक समरसता के लिए किए गए कामों पर भी चर्चा होगी।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम उत्सव अभियान के सह-संयोजक जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी,उत्सव अभियान कार्यक्रम जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाहा,विवेक भदौरिया,जिला मंत्री रजत चौधरी,राहुल राजपूत,ममता कुशवाहा,डॉ ज्योति वर्मा,बासु चौधरी, विरला शाक्या,संजू चौधरी सहित जिला पदाधिकारी,मंडल व मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here