Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाईदूज पर रजनी हाण्डा ने अस्करी के माँथे पर तिलक लगाकर दिर्घायु...

भाईदूज पर रजनी हाण्डा ने अस्करी के माँथे पर तिलक लगाकर दिर्घायु की कामना

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। प्रयागराज हमेशा से एकता सूत्र मे बँध कर ऐसे कारनामे के लिए प्रख्यात रहता है जहाँ गंगा जमुनी संस्कृति परवान चढ़ती ही रहती है।कभी मुस्लिम भोले के भक्तो पर पुष्पवर्षा करते देखे जाते हैं तो कभी दशहरा पर्व हो या गुरुनानक देव जी की जयंती सभी लोग परस्पर प्रेम भाव व्यक्त करने एक दूसरे के पर्व पर सम्मिलित होकर मनाते हैं।होली दिपावली ईद हो या मोहर्रम सभी देश मे अमनो अमान क़ायम करने को हर दम तय्यार रहते हैं।ऐसा ही अवसर भाईदूज पर देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनो से जुड़े सैय्यद मोहम्मद अस्करी जो लगभग पाँच छै वर्षों से अपनी मुँह बोली बहन रजनी हाण्डा जो सिविल लाईन्स मे रहती हैं उनके आवास पर जाकर टीका कढ़वाना नहीं भूलते।आज भाईदूज के मुहुर्त पर अस्करी रजनी बहन के आवास पहोँचे टीका कढ़वाया और बहन के हाँथों का खाना खाया और उनहे मिठाई और तोहफा भी दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular