खाली पेट या खाने के बाद? वजन कम करने के लिए कब वॉक करना है ज्यादा फायदेमंद

0
74

वजन कम करने के लिए वॉक करना काफी फायदेमंद होता है। हालांकि इसके लिए इसका सही समय पता होना जरूरी है। खाली पेट वॉक करना या खाने के बाद वॉक करना (Weight Loss Walking Tips) वजन कम करने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? इसी सवाल का जवाब हम इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें।

वजन कम करने (Weight Loss) के लिए नियमित रूप से वॉक करना सबसे बेहतर उपाय है। हालांकि, वॉक करने का समय भी काफी मायने रखता है। सही समय (Best Time to Walk for Weight Loss) पर वॉक करने से इसके पूरे फायदे मिलते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉक करने का सही समय क्या है? कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि वॉक खाना खाने से पहले करनी चाहिए या बाद में (Empty Stomach Vs Post Meal Walk Benefits)। दोनों ही समय वॉक करने के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन वजन घटाने के लिए कौन-सा समय ज्यादा असरदार है? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

खाना खाने से पहले वॉक करने के फायदे (Empty Stomach Walk Benefits)

फैट बर्न करने में मददगार

खाली पेट वॉक करने से शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है। जब आप खाने से पहले वॉक करते हैं, तो शरीर एनर्जी के लिए ग्लाइकोजन (कार्बोहाइड्रेट से मिलने वाली एनर्जी) की बजाय सीधे फैट का इस्तेमाल करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है

सुबह उठकर खाली पेट वॉक करने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, जिससे पूरे दिन कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज रहती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है

डायबिटीज के मरीजों के लिए खाने से पहले वॉक करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे (Post-Meal Walk Benefits)
पाचन तंत्र मजबूत होता है

खाने के बाद 15-30 मिनट की हल्की वॉक करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

ब्लड शुगर लेवल कम होता है

खाने के बाद वॉक करने से शरीर में ग्लूकोज का इस्तेमाल बेहतर तरीके से होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए खासतौर से लाभदायक है।

कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है

खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर में जमा हुई एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है।

वजन कम करने के लिए कब वॉक करना ज्यादा फायदेमंद है?

वैसे तो दोनों ही समय वॉक करने के फायदे हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए खाने से पहले वॉक करना ज्यादा असरदार माना जाता है, क्योंकि-

खाली पेट वॉक करने से फैट बर्निंग तेजी से होती है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे दिनभर कैलोरी बर्न होती रहती है।

भूख कंट्रोल होती है, जिससे ज्यादा खाने से बचा जा सकता है।

हालांकि, अगर आपको गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं, तो खाने के बाद 15-20 मिनट की वॉक करना फायदेमंद हो सकता है।

कितनी देर और कैसे करें वॉक?

सुबह खाली पेट- 30-45 मिनट ब्रिस्क वॉक (तेज चाल)।
खाने के बाद- 15-20 मिनट की आरामदायक वॉक।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here