Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeकेंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है ओमकार कटारिया

केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है ओमकार कटारिया

मोदी सरकार की ईडी द्वारा की गई कार्रवाई को अदालत ने गलत बताया

हसनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यंग इंडियन मामले में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करोड़ों देशवासियों की आवाज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध मोदी सरकार की बदनियत एवं बदले की भावना से ग्रस्त होकर ईडी द्वारा की गई गैरकानूनी गैर वैधानिक करवाई के विरोध में अमरोहा बीजेपी के जिला कार्यालय का घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था दमनकारी नीति अपनाते हुए लोकतंत्र एवं प्रजातंत्र की हत्या करते हुए संवैधानिक मूल्यों का हनन करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारीयों को अमरोहा पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया कुछ पदाधिकारीयों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव करने जाते वक्त कार्यालय के बाहर सड़क पर पुलिस द्वारा जबरदस्ती रोका गया यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या है अधिकारी नौकरी नहीं कर रहे सरकार की गुलामी कर रहे हैं सरकारें आती जाती रहती हैं इस तरह की कार्रवाई जिला प्रशासन को शोभा नहीं देती।

कार्यक्रम से पूर्व ही लोकतंत्र की मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के आवास पर देर रात्रि से ही पुलिस प्रशासन द्वारा पहरा लगा दिया गया। यह कदम कांग्रेस के शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक विरोध को रोकने तथा विपक्ष की आवाज को दबाने का खुला प्रयास है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के जिलाध्यक्ष श्री कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल रही है। ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी न कभी झुकी है और न झुकेगी। हम सत्य, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था, किंतु सरकार की दमनकारी नीति के कारण प्रशासन को राजनीतिक दबाव में इस प्रकार की कार्रवाई करनी पड़ी, जो अत्यंत निंदनीय है।

जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा इस अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा केंद्र सरकार को आगाह करती है कि विपक्ष के नेताओं के विरुद्ध हो रही बदले की राजनीति तत्काल बंद की जाए। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के दबाव से पीछे नहीं हटेगी। निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी जिला उपाध्यक्ष सचिन चौहान, अनवर हुसैन जिला महासचिव शाहिद सिद्दीकी, खेड़ी मेराजुल जफर, राजकुमार अरुण हाजी खुर्शीद अनवर, जिसान पाशा एडवोकेट यासिर अंसारी,सभासद इकबाल अंसारी, शमीम अली, डॉ मुशर्रफ़ खान इशरत हुसैन, शेर सिंह जाटव,राजपाल सैनी, अजमल एड.,दीपक गौतम,शौकत अली, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular