गोरखपुर। जनपद में ईसीसीई एजुकेटरों को ऑफर लेटर वितरित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया । कार्यक्रम में कुल 236अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया
इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सहित एसआरजी सदस्य राकेश दुबे, रमेश पाण्डेय, राजीव राय तथा ईआरपी अजीत कुमार उपाध्याय, नवीन कुमार दुबे एवं अन्य सम्मानित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा नवचयनित ईसीसीई एजुकेटरों को उनके दायित्वों के प्रति सजग, समर्पित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।





