Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअपने अधिकारों के लिए जागरूक हों ओबीसी बंधु : महेन्द्र सिंह लोधी

अपने अधिकारों के लिए जागरूक हों ओबीसी बंधु : महेन्द्र सिंह लोधी

 

 

अवधनामा संवाददाता

ओबीसी महासभा का एक दिवसीय कैडर कैम्प आयोजित

ललितपुर। ओबीसी महासभा का एक दिवीय कैडर कैम्प का आयोजन नेशनल हाई-वे कैलगुवां चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य महेन्द्र सिंह लोधी मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व कैम्प में पहुंचे मुख्य अतिथि के साथ सभी अतिथियों का स्वागत मूलनिवासी के.सी.साहू ने फूलमालायें पहनाते हुये किया।

कैम्प में मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान में ओबीसी वर्ग के लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इस समय के अनुरूप आवश्यकता है तो सिर्फ हम सभी को एकजुट होने की। उन्होंने सभी ओबीसी बंधुओं से एकजुट होते हुये समाज के उत्थान को लेकर आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ओबीसी महासभा द्वारा लोगों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। उदघाटक एड. हरदयाल सिंह लोधी व प्रो.अरिमर्दन सिंह ने समाज को एकजुट होकर अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित बनाने पर जोर दिया। स्वागतकर्ता के.सी. साहू ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के साथ अपनी युवा और आगामी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला विस्तारक एड. निहाल सिंह लोधी, कैलाश कुशवाहा भौंती मडावरा, विवेक कुशवाहा प्रधान, लोकपाल सिंह बेटना, एड. विजय कुमार, डा.रविन्द्र राव, ब्रजभान सिंह, महेश कुशवाहा टोढ़ी, कैलाश कुशवाहा भौंती, अरविन्द कुशवाहा रोंडा, लक्ष्मी नारायण टीकमगढ़, एड.सतेन्द्र विश्वकर्मा, सत्येन्द्र यादव हसरा, हरगोविन्द कुशवाहा बिरधा, साहाब सिंह लोधी नैगुवां, भजनसिंह क्योलारी, रामलखन लोधी नैगुवां, महेन्द्र सिंह लोधी सेमरखेड़ा, जितेन्द्र लोधी, जाहर सिंह लोधी, इन्द्रपाल सिंह, बलवान सिंह पटऊआ, संदीप, अमर सिंह, छत्रपाल लोधी, नीरज कुशवाहा दरौना, सोनू कुशवाहा, भरतसिंह यादव, रहीश सिंह छिल्ला आदि मौजूद रहे। संचालन संभागीय प्रभारी सी.बी.सिंह कुशवाहा पलेरा ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular