मुंबई। भारतीय सुपरस्टार अजय देवगन ने विश्व समुद्र समूह के साथ हाथ मिलाकर देवगन सिनेएक्स के रूप में एनवाई सिनेमा की नई पहचान का अनावरण प्रतिष्ठित नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा (एसएनडीटी वुमेन्स कॉलेज ग्राउंड, जुहू) में किया। इस भव्य रीब्रांडिंग कार्यक्रम ने शहर के सांस्कृतिक और फिल्म जगत के दिग्गजों को आकर्षित किया और भारत में सिनेमा के लिए एक शानदार नए अध्याय की शुरुआत की।
समारोह की शुरुआत दुर्गा पूजा के उत्सव से हुई, जिसके बाद देवगन सिनेएक्स का लोगो संगीत, रोशनी और उत्साह के बीच पेश किया गया। यह रीब्रांडिंग विश्व समुद्र समूह और एनवाई सिनेमा के एकजुट होने के साथ सामने आई, जहां समूह ने उन्नत थिएटर, आधुनिक डिजिटल तकनीकों और देशभर में विस्तार के माध्यम से मूवी देखने के अनुभव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। लॉन्च पर अजय देवगन ने कहा दुर्गा पूजा परंपरा, एकता और साझा खुशी का उत्सव है।
कई मायनों में सिनेमा भी यही करता है यह कहानियों के ज़रिए लोगों को करीब लाता है। आज से बेहतर दिन और क्या हो सकता था हमारे सिनेमा के अगले अध्याय की घोषणा के लिए। देवगन सिनेएक्स के साथ हमारा लक्ष्य है कि इस जादू को पूरे भारत में दर्शकों तक पहुंचाएं, अत्याधुनिक फॉर्मैट्स के ज़रिए जो फिल्म के हर जज़्बात और हर पल को पूरी गहराई से महसूस करने दें। विश्व समुद्र समूह के प्रबन्ध निदेशक शिवदत्त दास ने कहा, देवगन सिनेएक्स सिर्फ एक नया नाम नहीं है; यह सिनेमा हॉल को नवाचार, आराम और संस्कृति के केंद्र में बदलने की दृष्टि है। हम इस ब्रांड को पूरे भारत में तेजी से विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अपने डेब्यू के साथ, देवगन सिनेएक्स ने प्रीमियम फॉर्मैट्स की शुरुआत की योजना की घोषणा की, साथ ही एआई, ऐप और वेब प्लेटफॉर्म, कस्टमर एंगेजमेंट टूल्स और रिवॉर्ड प्रोग्राम जैसी आधुनिक डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाकर दर्शकों के लिए सहज अनुभव बनाने की बात कही। कंपनी ने आने वाले वर्षों में मेट्रो, टियर-1 शहरों और विशेष रूप से दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर रणनीतिक ध्यान केंद्रित करने की योजना साझा की।
एनवाई सिनेमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कोट्टाकोटा ने कहा “देवगन सिनेएक्स देशभर में नए स्क्रीन के साथ अपने कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। हमारा तत्काल ध्यान मेट्रो और टियर-1 शहरों पर होगा, विशेषकर दक्षिण भारत पर, जहां सिनेमा के प्रति उत्साह अद्वितीय है। यह सिर्फ एक विकास यात्रा की शुरुआत है, जिसे हम पूरे देश के दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हैं।”