Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeशक्तिनगर स्थित एनटीपीसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रम...

शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ शक्तिनगर शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली मे भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अंबेडकर भवन मे डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख बसुराज गोस्वामी ने माल्यार्पण दिप प्रज्वलित कर किया इसके बाद सभी अतिथियों ने भी दिप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया। परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर विद्यालय के छात्रो ने बौद्ध वंदना स्वागत प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसके बाद भीमराव अंबेडकर के जीवन यात्रा को छात्रो ने चित्रित किया। बसुराज गोस्वामी ने अपने संबोधन मे संविधान निर्माता महिला अधिकारों की हिमायत सभी के लिए पेयजल की उपलब्धता मे अंबेडकर का अद्वितीय योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा की वह भारतीय संविधान के के प्रमुख वास्तुकार थे जिनकी अध्यक्षता मे भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया गया। कार्यक्रम मे अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उनके योगदान को प्रदर्शित करने के लिए आधुनिक भारत मे उनकी महान विरासत को उजागर करते हुए सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सोमनाथ चटोपाध्याय एसके खरे भीभास घटक एके सिंह अमरीक सिंह भोगल हीरालाल पन्नालाल यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि मीडिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली प्रबंधन के सहयोग सज अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular