Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeNokia 3210 4G: सस्ता फोन लॉन्च, UPI समेत खास फीचर्स

Nokia 3210 4G: सस्ता फोन लॉन्च, UPI समेत खास फीचर्स

Nokia 3210 4G मूल मॉडल जैसे ही डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। यह तीन रंग विकल्पों Y2K गोल्ड स्कूबा ब्लू और ग्रंज ब्लैक में आता है। डिवाइस में QVGA रिजॉल्यूशन वाला 2.4-इंच का डिस्प्ले है। इसमें LED फ्लैश यूनिट के साथ 2MP का रियर कैमरा है। Nokia 3210 4G में Unisoc T107 प्रोसेसर है। नोकिया 3210 4G की कीमत 3999 रुपये है।

भले ही नोकिया स्मार्टफोन सेगमेंट में एक्टिव नहीं है। लेकिन कंपनी के फीचर फोन लॉन्च होते रहते हैं। नोकिया के फोन एचएमडी कंपनी लॉन्च करती है। पिछले महीने HMD ने चीन में Nokia 3210 (2024) 4G फीचर फोन लॉन्च किया था। इसको चीन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

अब फिनिश ब्रांड ने इस फीचर फोन को भारतीय बाजार में उतारा है। यह मूल मॉडल का रीबूट है जिसे 1999 में पेश किया गया था। कंपनी की नवीनतम पेशकश कई खास फीचर्स के साथ आती है। इसमें यूपीआई पेमेंट की सुविधा भी दी गई है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जान लेते हैं।

Nokia 3210 4G भारत में लॉन्च

Nokia 3210 4G मूल मॉडल जैसे ही डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। यह तीन रंग विकल्पों यानी Y2K गोल्ड, स्कूबा ब्लू और ग्रंज ब्लैक में आता है। डिवाइस में QVGA रिजॉल्यूशन वाला 2.4-इंच का डिस्प्ले है। इसमें LED फ्लैश यूनिट के साथ 2MP का रियर कैमरा है। Nokia 3210 4G में Unisoc T107 प्रोसेसर है। नोकिया 3210 4G की कीमत 3,999 रुपये है। इस फीचर को HMD की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है।

स्टोरेज और बैटरी

इसमें 64MB RAM और 128MB नेटिव स्टोरेज है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद ले सकते हैं। स्टोरेज 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। यह फीचर फोन नोकिया के मालिकाना हक वाले S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। नोकिया 3210 4G में 1,450mAh की यूजर रिमूवेबल बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 9.8 घंटे तक का टॉक टाइम देती है।

यूपीआई जैसे खास फीचर्स

नोकिया 3210 4G क्लाउड ऐप के साथ आता है जिसमें YouTube, YouTube शॉर्ट्स, न्यूज़, मौसम अपडेट और बहुत कुछ शामिल है। डिवाइस में क्लासिक स्नेक गेम का रंगीन वर्शन भी है। इसमें बिल्ट-इन UPI ​​फीचर भी है जिससे आप स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं। फीचर फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में USB-C पोर्ट, डुअल-सिम, 4G, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular