Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeलव जिहाद का शोर...नाबालिग लड़की को टैक्सी से ले जा रहे थे...

लव जिहाद का शोर…नाबालिग लड़की को टैक्सी से ले जा रहे थे दूसरे समुदाय के युवक, हिंदू संगठन का हंगामा

सोमवार को हिंदू संगठन के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर नाबालिग लड़की को कार से अगवा कर ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। कोतवाली में थाना प्रभारी से हिंदू संगठन के लोगों की जमकर नोकझोंक भी हुई। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस पर मामला रफा-दफा करने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।
हिंदू संगठन के दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बरेली के कॉलेज में इंटर की नाबालिग छात्रा को उसके पिता कॉलेज छोड़कर आए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद कुतुबखाना सब्जी मंडी के पास कुछ लोग नाबालिग लड़की को लेकर जबरन लेकर जा रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो कार को भगा दिया। जैसे तैसे लोगों ने ओवरटेक कर कार को रोका। कार में सवार तीन युवकों में से दो दूसरे समुदाय के थे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले पर पर्दा डालने के लिए लड़की के घरवालों पर दबाव बनाया जा रहा है। पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular