Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurनोडल अधिकारियों ने लिया पेयजल आपूर्ति का जायजा

नोडल अधिकारियों ने लिया पेयजल आपूर्ति का जायजा

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जनपद में पेयजल संकट के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों को वार्डवार नोडल नामित किया गया है, जो सुबह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पेयजल आपूर्ति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे और जिलाधिकारी को अवगत करायेगें। उक्त निर्देशों के क्रम में मंगलवार को सुबह 6 बजे अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव व अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिवराज वर्मा ने नेहरू नगर एवं गांधी नगर में घर-घर जाकर पानी की आपूर्ति का जायजा लिया, मौके पर घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही थी, जिसकी पुष्टि घरों में नल चलाकर की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन वार्डों में भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति की भौतिक स्थिति का जायजा लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular