Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeगणना प्रपत्र एकत्रित व बी०एल०ओ० ऐप पर डिजिटाइजेशन कार्य के लिए नोडल...

गणना प्रपत्र एकत्रित व बी०एल०ओ० ऐप पर डिजिटाइजेशन कार्य के लिए नोडल अधिकारी किये गये नामित

जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्यक्रम जारी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्प्रति चल रहे गणना प्रपत्रों का वितरण/संग्रह कर बी०एल०ओ० ऐप पर डिजिटाईजेशन करने संबंधी कार्यों को आयोग द्वारा नियत अवधि 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विद्यमान समस्त मतदेय स्थलों पर नियुक्त किए गए बी०एल०ओ० के कार्यों (गणना प्रपत्रों का संग्रह कर बी०एल०ओ० ऐप पर डिजिटाइजेशन) को समय से पूर्ण कराये जाने हेतु सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों को मैनपॉवर उपलब्ध कराये जाने एवं अपनी देखरेख में उनसे गणना प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन करवाये जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि विधानसभावार क्रमशः 178-तिलोई तहसील उपजिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व नोडल अधिकारी प्राचार्य आई0टी0आई0 जायस व 184-मुसाफिरखाना तहसील उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया व नोडल अधिकारी प्राचार्य आई0टी0आई0 गौरीगंज एवं 185-गौरीगंज तहसील उपजिलाधिकारी प्रीती तिवारी व नोडल अधिकारी सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक गौरीगंज तथा 186-अमेठी तहसील उपजिलाधिकारी आशीष सिंह व नोडल अधिकारी प्राचार्य आई0टी0आई0 अमेठी को अतिरिक्त मैनपॉवर के रूप में प्रत्येक विधानसभावार दो पालियों के लिए आई0टी0आई0 के 20, ई-गवर्नेस के 20, माध्यमिक शिक्षा के 10 कार्मिकों द्वारा डिजिटाईजेशन का कार्य कराने के साथ ही प्रतिदिन प्रगति से सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को अवगत करायेंगे। उन्होंने बताया कि समस्त अधिकारियों को आवंटित कार्यो को समय से पूर्ण करना होगा जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य पूर्ण होने तक बिना जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे, उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular