लखनऊ.नोबेलरे सोसायटी द्वारा, वेलेंटिस हॉस्पिटल लखनऊ एवं लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के सहयोग से, ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा, हुसैनाबाद, लखनऊ में सेहत संकल्प फ्री मेडिकल कैंप एवं रक्त अमृत रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रहबर-ए-मोअज़्ज़म आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की याद में एक श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन एवं दुआओं से कार्यक्रम को विशेष सफलता प्राप्त हुई।
इस शिविर में समाज सेवा की एक मिसाल पेश करते हुए 1000 से अधिक लोगों को निःशुल्क ओपीडी सेवाएं एवं दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही “रक्त अमृत” अभियान के अंतर्गत 135 यूनिट रक्तदान किया गया, जो कि मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर सरदार प्रीतपाल सलूजा जी ने अपना 268वां रक्तदान कर रहबर को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
इस आयोजन को मौलाना क़मरुल हसन (मुतवल्ली, वक्फ करबला अज़ीमुल्लाह खान) का विशेष सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ।
नोबेलरे सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अब्बास रिज़वी ने अपने संदेश में कहा कि,
समाज की सेवा और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ‘रक्त अमृत’ अभियान के माध्यम से हम लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी भी जरूरतमंद को खून की कमी के कारण अपनी जान न गंवानी पड़े। भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।”
उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए वेलेंटिस हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों एवं डायरेक्टर्स, लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर की पूरी टीम, तथा नोबेलरे सोसायटी के सदस्य साहिल कुमार (उपाध्यक्ष), शुभम कुमार (ऑपरेशंस हेड), मेहदिया रिज़वी (कोषाध्यक्ष), सौरभ, जीशान, हसन अब्बास, अरसलान हैदर, अमन सुल्तानपुरी (ग्लोबल हुसैनी मिशन, सुल्तानपुर) एवं मिन्हाज सुग़रा जी(संरक्षक) का दिल से आभार व्यक्त किया।
अंत में, उन्होंने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।





