Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में नो व्हीकल डे का हुआ आयोजन कर्मचारियों ने...

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में नो व्हीकल डे का हुआ आयोजन कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

अम्बेडकरनगर UltraTech Cement Limited की टांडा सीमेंट वर्क्स यूनिट द्वारा आज “नो व्हीकल डे” मनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बढ़ते वैश्विक ईंधन संकट को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के तहत सभी कर्मचारी सुबह 8:30 बजे कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर के पास एकत्र हुए और वहां से पैदल व साइकिल के माध्यम से अपने-अपने कार्यस्थल के लिए रवाना हुए। यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ वायु प्रदूषण को कम करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दर्शाता है, बल्कि समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें आत्मानंद पांडे, सौरभ मिश्रा, उमेश राठौर, कुलदीप कुमार, मनोज मिश्रा, ललित सिंह, तनु शर्मा, अवधेश राय सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड करुणा करन तिवारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और अपील की कि जो कर्मचारी प्रतिदिन पैदल या साइकिल से आ सकते हैं, वे इसे जारी रखें। साथ ही, जिनको असुविधा होती है वे सप्ताह में कम से कम एक दिन (शनिवार) बिना वाहन के आने का प्रयास करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular