Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeनितेश पाण्डेय का नगर पंचायत कपिलवस्तु में हुआ सभासद के पद पर...

नितेश पाण्डेय का नगर पंचायत कपिलवस्तु में हुआ सभासद के पद पर मनोनयन

सिद्धार्थनगर। जिले की नगर पंचायत कपिलवस्तु में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय को सभासद पद पर मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने इसे नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र के विकास में तेजी लाने वाला कदम बताया है। इस निर्णय से निकाय के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में स्थानीय प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, वरिष्ठ नेता अरविन्द उपाध्याय, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी सहित फूलचन्द्र जायसवाल संतोष उपाध्याय, श्यामप्रकाश जायसवाल, विनय वर्मा, सुरेंद्र यादव, राजकुमार चौधरी, शिवम मिश्रा, विवेक गोस्वामी, बीरू कन्नौजिया, आशीष गिरी, रणजीत चौधरी, दीनदयाल चौधरी, रामपाल यादव, फूलचंद्र यादव, विनय राव उमेश यादव, गंगाराम प्रजापति, संतोष यादव, हरिशंकर तिवारी, तेज प्रताप जायसवाल, अरविंद तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने मनोनीत सभासद को फूल माला पहनकर एवं लड्डू खिलाकर बधाई दी वही मनोनीत सभासद नितेश पाण्डेय ने सबका आभार व्यक्त करते हुए संगठन नेतृत्व सहित सभी के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मोदी-योगी सरकार की सबका साथ सबका विकास के तहत क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति पहुंचाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular