इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में बीबीए के प्रथम, तृतीय एवं पंचम् सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने पुनःअपनी श्रेष्ठता को लगातार ही कायम रखा है।संस्था के डायरेक्टर डा.उमा शंकर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही कानपुर विश्विद्यालय द्वारा घोषित हमारे संस्थान का बीबीए के प्रथम,तृतीय एवं पंचम् सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा है।बीबीए प्रथम सेमेस्टर में निष्ठा चौधरी 84.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,सिद्वान्त सिंह 83.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,लुबना परवीन 83.16 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय,माही यादव 82.50 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं एन्जिल गुप्ता 79.16 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् स्थान पर रही।इसी प्रकार से बीबीए तृतीय सेमेस्टर में आयुष सिंह 79.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, खुशी तिवारी 78.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं आयरा हाशमी ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।बीबीए पंचम् सेमेस्टर में मानसी तिवारी 80.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,दिव्या शुक्ला 79.66 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,दीक्षा 78.66 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।एसएमजीआई के चेयरमैन डा विवेक यादव ने सभी छात्रों के शानदार प्रदर्शन के लिए डायरेक्टर डा.उमाशंकर शर्मा एवं इन्स्टीट्यूट की प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षा श्रीमती नीतू सक्सेना सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।





