Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeखुनुवां में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

खुनुवां में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। विकास खंड शोहरतगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव खुनुवां में बुधवार से नौ दिवसीय संगीतमयी श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। आयोजन के पहले दिन श्रद्धा और उल्लास के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा बानगंगा नदी के तट तक पहुंची। यात्रा में महिलाओं, युवतियों और पुरुषों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयघोष से गुंजायमान रहा।

महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि कथा वाचन के लिए अयोध्या धाम से आए कथा व्यास पंडित हरिशंकर श्रद्धालुओं को भगवान श्री विष्णु की लीलाओं का संगीतमय वर्णन कराएंगे, जबकि रासलीला के लिए वृंदा धाम, मथुरा से पवन बाबा का आगमन हुआ है। दोनों विद्वान नौ दिनों तक प्रवचन और रासलीला के माध्यम से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

आयोजकों के अनुसार महायज्ञ का समापन 26 फरवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और धार्मिक माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा एवं उद्घाटन कार्यक्रम में रामानंद गिरी, मुन्नू यादव, उमेश यादव, अर्जुन यादव, रामदवन उर्फ गुल्ले, दिनेश पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular