Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनसीएल के निगाही क्षेत्र ने सीएसआर के तहत निर्मित करवाया दिव्यांगजन विद्यालय...

एनसीएल के निगाही क्षेत्र ने सीएसआर के तहत निर्मित करवाया दिव्यांगजन विद्यालय सह छात्रावास

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र /सिंगरौली भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निगाही क्षेत्र ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत सिंगरौली जिले के बरगवां में एक दिव्यांगजन विद्यालय सह छात्रावास निर्मित करवाया है जिसे मंगलवार को जिला प्रशासन सिंगरौली को सौंपा गया।

निगाही क्षेत्र द्वारा सीएसआर के तहत रू 7.72 करोड़ की राशि से निर्मित इस विद्यालय में 100 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे जिसमें दिव्यांग बच्चों के अनुकूल लिफ्ट, रैम्प, रेलिंग एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। सिंगरौली परिक्षेत्र में अपनी तरह का यह एक अनूठा विद्यालय सह छात्रावास होगा ।

इस विद्यालय का संचालन जिला प्रशासन के सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा जिसके लिए भी एनसीएल ने सीएसआर के अंतर्गत आगामी तीन वर्षों के 2 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है।

आज मंगलवार को भवन हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग मोदी एवं एनसीएल से निगाही के नोडल अधिकारी सीएसआर श्री साजिद नसीम एवं उप प्रबंधक सिविल श्री अंकित उपाध्याय उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि एनसीएल अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत दिव्यंगों के लिए वृहद स्तर पर कार्य कर रही है, हाल ही में एनसीएल ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सिंगरौली के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए । जिसमें 43 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 13 हियरिंग एड एवं अन्य सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular