बुधवार को एनजीटी की दो सदस्यीय टीम ने कस्बे से गुजर रही गायत्री गंगा नदी का निरीक्षण किया। टीम ने नदी में अतिक्रमण और प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया। एनजीटी सदस्य हरीश कुमार महावर एवं डॉ. कीर्ति वर्मा ने मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गायत्री गंगा प्रदूषण व अतिक्रमण की शिकार है और जल्द रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में दाखिल की जाएगी।
इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, बीडीओ आशीष कटियार व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद टीम चंद्रावल नदी के निरीक्षण के लिए मौदहा रवाना हो गई। याचिकाकर्ता राजेश शिवहरे ने बताया कि उन्हें मौके पर नहीं बुलाया गया, जिससे वह अपना पक्ष नहीं रख सके। अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।





