
अवधनामा संवाददाता
सहारनपुर। मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाये जाने के लिए कुछ लोगों को नये दायित्व सौंपे गये है, जो निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
सहारनपुर क्लब में संगठन की आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह ने नये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय सचिव अवि छाबरा, प्रदेश अध्यक्ष गर्व खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष निकिता मनुजा, महानगर अध्यक्ष साहिल शर्मा, महानगर अध्यक्ष आशा छाबड़ा को बनाया गया है। सभी नये पदाधिकारियों का संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और आशा जतायी कि अब संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पहचान पत्र भी दिये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पूजा शर्मा ने कहा कि जो समस्याएं उनके सम्मुख रखी गयी है, उनको निस्तारित कराया जायेगा। इस दौरान अरुण गुप्ता सहित सभी अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।





