Friday, July 25, 2025
spot_img
HomeMarqueeपीएम के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहाः जितिन

पीएम के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहाः जितिन

अवधनामा संवाददाता

 

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली
यात्रा के दौरान लोगों ने लगाए भारत माता के जयकारें

सीतापुर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। यात्रा को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने लालबाग शहीद पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक यात्रा में पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद के साथ सांसद राजेश वर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक मनीष रावत, नीरज वर्मा क्षेत्रीय महामंत्री,अचिन मेहरोत्रा जिला अध्यक्ष भाजपा, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरेन्द्र शुक्ला, सहित अन्य पार्टी के नेता शामिल रहे। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हम सब आजादी का 75 वां स्वतत्रंता दिवस मना रहे है प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पीएम के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है आने वाले समय में सभी देशवासियों के सपने को साकार किया जाएगा। यह महोत्सव देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धाजंलि है। यह तिरंगा यात्रा सभी देशवासियों को आजादी की लडाई को याद दिलाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने भी भारत माता के जयकारें लगाए।  सासंद राजेश वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में पूरा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। हम सब मिलकर हर घर तिरंगा फहराकर उनके सपने का साकार करने का काम करेगें। पार्टी के सभी कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी बनती है कि 13 अगस्त से 17 अगस्त तक ससम्मान हर घर तिरंगा फहराना है। एमएलसी पवन सिंह ने कहा कि सीतापुर शहीदों की धरती हैै यहंा गांधी जी के एक आवाज पर हजारों सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। कमलापुर के रुढ़ा गांव में कैप्टन मनोज पाण्डेय भी इस पवित्र सीतापुर की धरती के है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाह्न को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर घर तिरंगा फहराने का कार्य करे। उन्होने कहा कि देश के आजादी में सीतापुर का अहम योगदान रहा है। इसी लालबाग पार्क में गांधी जी के आवाह्न पर कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी जान गंवा दी थी। तिरंगा यात्रा लालबाग शहीद पार्क से शुरु हुई जोकि घण्टाघर होते हुए रम्पा टाकीज मार्ग, जीआईसी चौराहा, कैप्टन मनोज पाण्डेय चौक होते हुए लालबाग होकर आंख अस्पताल चौराहा स्थिति गांधी प्रतिमा पहुंची। जंहा पर पार्टी के नेताओं ने गांधी जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर यात्रा का समापन किया।  जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, राजेश  शुक्ला, रोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, संजय मिश्रा, जिला मंत्री उदित बाजपेई, जया सिंह, इंदू सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह, जिला महिला अध्यक्ष कंचन लता पाण्डेय, मंडल  अध्यक्ष आकाश अग्रवाल  सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular