इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में गायत्री महायज्ञ एवं पूजन के साथ किया गया।विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रों की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठा,जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।इस पावन अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव,वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव,मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल यादव,डायरेक्टर डॉ.शाहिनी यादव, हर्षिता यादव,प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहम्मद आरिफ़ सहित समस्त शिक्षकगण ने विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित कर नए सत्र की मंगलकामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं,बल्कि संस्कार,अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास का आधार भी है।ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से विद्यार्थियों के मन में सकारात्मक सोच,एकाग्रता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भक्तजनों ने यह संकल्प लिया कि आगामी सत्र में *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस आयोजन ने न केवल नए सत्र की शुरुआत को यादगार बनाया,बल्कि विद्यालय परिवार में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार भी किया।





