Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurझांसी में आयोजित कृषि मेला में नेमवि को मिला प्रथम स्थान

झांसी में आयोजित कृषि मेला में नेमवि को मिला प्रथम स्थान

अवधनामा संवाददाता

शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत को मिला प्रतिफल : प्रो. द्विवेदी

ललितपुर। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी द्वारा 26 एवं 27 फरवरी 2023 तक आयोजित किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नेहरू महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षकों एवं छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कृषि मेला में स्टाल प्रतियोगिता समारोह में ललितपुर के नेहरू महाविद्यालय कृषि संकाय की थर्ड सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टाल प्रतियोगिता प्रोत्साहन में प्रथम स्थान के प्रशस्ति पत्र मिलने से कृषि संकाय की छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दिखाई दी। प्राचार्य प्रो. राकेश नारायण द्विवेदी ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी द्वारा 26 एवं 27 फरवरी 2023 तक को बुंदेलखंड किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रदेश सरकार मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश के साथ डा.अशोक कुमार सिंह (कुलपति) रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी द्वारा किया गया। आयोजित किसान मेले में महाविद्यालय की ओर से सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डा.अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं कृषि सांख्यिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक धीरेंद्र तिवारी के संयुक्त मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान विभाग की चार छात्राओं को मेला में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य भेजा गया। जानकारी प्रदान करते हुए सहायक प्राध्यापक डा. अवनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेले में लगाए गए कृषि स्टाल पर स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा एवं सूर्य प्रताप शाही (मंत्री) कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश के साथ डा. अशोक कुमार सिंह (कुलपति) रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी द्वारा नेहरू महाविद्यालय के स्टाल का अवलोकन कर सेहतमंद लेमन घास की चाय का जहां स्वाद भी चखा गया। वहीं शस्य विज्ञान की शोध छात्राओं के बड़े प्रयास की सराहना भी की गई। कृषि सांख्यिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि बुंदेलखंड में मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में सस्य विज्ञान विभाग के कृषि स्टाल से किसानों के लिए सस्ते एवं हल्के हस्त चलित बीज बुवाई के संयंत्रों की श्रृंखला के साथ-साथ लेमन घास के साथ गुड़ से तैयार लेमन घास की प्याली गुड़ वाली सेहतमंद चाय के बारे में भी हजारों किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों को जहां जागरूक किया गया वही चाय का वितरण कर इसके फायदों को भी बताया गया। मेले में स्टाल एवं सराहनीय प्रदर्शन करने पर कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कृषि मेले में बी एससी (कृषि) थर्ड सेमेस्टर की छात्रा सृष्टि राजा, राणा सलोनी, आनामिका रिछारिया एवं मोनिका रिछारिया ने प्रतिभाग किया। सम्मान मिलने पर प्रो. अवधेश अग्रवाल, प्रो. अनिल सूर्यवंशी, डा. हरीशचंद्र दीक्षित, डा.सुधाकर उपाध्याय, डा.अवनीश त्रिपाठी, हिमांशधर द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार, डा.जगत कौशिक, डा.अरिमर्दन सिंह, डा.सुनील शुक्ला, इंजी. सौरभ श्रीवास्तव, डा.बलराम द्विवेदी, डा.संतोष सिंह, डा.लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा. अमित सोनी, डा.गीरेन्द्र सिंह, डा.सुभाष जैन, डा.ओ.पी.चौधरी, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, धु्रव किलेदार, राजीव गोस्वामी, जयंत चौबे, अंकित चौबे, हरीप्रसाद, मिलन, भरत सिंह, हरदयाल, कामता शर्मा सहित आदि ने सभी ने हर्ष जताया है। डा.अवनीश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular