Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurन अत्याचार करेंगे न अत्याचार सहेंगे महिलाओ ने ली शपथ

न अत्याचार करेंगे न अत्याचार सहेंगे महिलाओ ने ली शपथ

अवधनामा संवाददाता

जीजीआईसी तालबेहट सभागार में हुआ विधिक शिविर का आयोजन

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के निर्देशानुसार सचिव अक्षयदीप यादव, ग्राम न्यायालय तालबेहट न्यायधीश यज्ञेश सोनकर के दिशा निर्देशन में तहसील तालबेहट के राजकीय बालिका इंटर कालेज सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर नगर की महिलाओं को विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए टैली लॉ रिटेनर अधिवक्ता/रिसोर्स पर्सन पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने महिलाओं को बताया कि वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से महिलाएं अपनी सुरक्षा और सम्मान को बचा सकती है। महिलाओ को स्वयं अपनी शक्ति को पहचाना होगा और स्वयं अपने हक की लड़ाई लडऩी होगी। महिलाओं को वर्तमान में हिंसा से बचने के लिए अपने आपको आधुनिकरण के बदलाव के साथ अपने आपको बदलना होगा। रिसोर्स पर्सन एड.निधि सिंह ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, बलात्कार, भरण पोषण, दहेज उत्पीडऩ, बाल विवाह, छेडख़ानी, साइबर हिंसा, अनैतिक देह व्यापार, खरीद – फरोख्त जैसी समस्याओं से कैसे निदान पाए इस विषय पर चर्चा की और महिलाओ को उनके अधिकारो के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार तालबेहट अभिमन्यु कुमार ने गागर में सागर भरते हुए महिलाओं के संपत्ति में अधिकार, अनुकम्पा नियुक्ति एवं सरकार व नालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए महिलाओ से स्वयं की शक्ति पहचानने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे भारतवर्ष में जहां नारियों की पूजा होती है वही देवता निवास करते है पर विचार व्यक्त किए। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाध्यापिका अंजना वर्मा कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का उद्देश्य है कि आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो ऐसे आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए जिससे महिलाए जागरूक हो। अध्यापिका शिप्रा तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस मुहिम के लिए धन्यवाद दिया। राजीव कुमार द्वारा महिलाओं के कानून से संबंधित पुस्तक वितरित की। इस दौरान रोहित राठौर, एड.आकाश झा, राजस्व निरीक्षक अजय खरे, लेखपाल नाथूराम पाल, आकाश अग्रवाल, कपिल तिवारी व विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular