Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurनिर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी: मंडलायुक्त

निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी: मंडलायुक्त

मण्डलयुक्त ने किया 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

गोरखपुर। मंडल में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में की गई। बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने एक-एक परियोजना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, समयबद्धता और धनराशि के समुचित उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन कार्यों की समयसीमा तय है, उनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं को मानकों के अनुरूप काम कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सड़कों, नालों, भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की गई।
मंडलायुक्त ने कहा कि गुणवत्ता से समझौते की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकता वाले कार्यों को तय समय में पूरा कराने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मंडलायुक्त ने दोहराया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नियमित स्थलीय निरीक्षण और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular