Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeनीरज ने बढाया जिले का नाम

नीरज ने बढाया जिले का नाम

अवधनामा संवाददाता

सहायक श्रम अधिकारी के पद पर चयनित हुए नीरज कुमार यादव

सिधौली। (Sidhauli) इंसान की लगन और मेहनत से कोई भी मंजिल आसानी से हासिल की जा सकती है। कुछ बिरले ही होते हैं जिनके लिए मंजिल का कोई अंत नहीं होता। वे बार-बार सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने में लगे रहते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं विकास खण्ड गोंदलामऊ के अंतर्गत ग्राम शाहपुर के निवासी नीरज कुमार यादव। नीरज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2020 में सहायक श्रम अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने गांव और माता-पिता का नाम रौशन किया है। नीरज इससे पहले भी लोकसेवा आयोग की एक अन्य परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।
गौरतलब है कि शाहपुर निवासी नीरज पूर्व में लोक सेवा आयोग द्वारा  अस्सिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हो चुके हैं। नीरज एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार एवं ग्रामीण पृष्ठ भूमि से सम्बन्ध रखते हैं। नीरज के पिता छबीले राम यादव सिचाई विभाग में नलकूप चालक के पद पर कार्यरत हैं एवं माता सुमन यादव गृहिणी हैं। नीरज की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई है एवं हाई स्कूल और इंटर नेशनल इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण किया। नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा स्वर्गीय मिश्री लाल यादव, माता-पिता,चाचा  बृज किशोर यादव, अशोक यादव, वेद प्रकाश यादव, बड़ी बहन रोशनी यादव (एस डी एम), प्रतिमा यादव (प्रोफेसर), लवलेश सिंह, शरद यादव, पंकज यादव, कैलाश, अंकित, जे .पी., शशांक एवं अनुपम को दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular