अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान
मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र के जाने माने व्यवसायी व युवा नेता धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ नीलू को संगठन का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष डा० मुबीन खां नें राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की मन्जूरी के बाद धर्मेंद्र गुप्ता को मौदहा नगर का अध्यक्ष बनाया है। यह जानकारी डा० मुबीन खान नें दी। हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान और प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद फरीद बबलू ने कस्बे सहित क्षेत्र के जाने माने युवा नेता व व्यापारी धर्मेन्द्र को संगठन का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।उनके नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद कस्बे के युवाओँ और संगठन से जुडे नेताओं और पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद फरीद बबलू ने बताया कि हिन्दोस्तान उद्योग व्यापार मण्डल का उद्देश्य व्यापारी भाईयों की हर समस्या का समाधान के लिए संघर्ष करना है। जिला अध्यक्ष ने नीलू को इस आशा से नगर अध्यक्ष बनाया है कि वह संगठन विस्तार के साथ ही संगठन के हित में काम करेंगे तथा उच्चपदाधिकारों की उम्मीदों पर खरे उतरेगें।





